back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सपा की एंट्री बिहार चुनाव में! वोटर अधिकार यात्रा में दिखेगी विपक्ष की एकजुटता, 28 को शामिल होंगे अखिलेश यादव

वोटर अधिकार यात्रा में अब समाजवादी पार्टी की एंट्री भी तय हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे और इस यात्रा में शामिल होंगे।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वोटर अधिकार यात्रा में अब समाजवादी पार्टी की एंट्री भी तय हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे और इस यात्रा में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि उनके जुड़ने से इस अभियान को और मजबूती मिलेगी

अखिलेश यादव होंगे शामिल

इंडिया गठबंधन की ओर से चल रही इस यात्रा की अगुवाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और अन्य वरिष्ठ विपक्षी नेता कर रहे हैं। अब अखिलेश यादव भी इस मंच पर उतरेंगे, जिससे बिहार की सियासत ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विपक्ष की एकजुटता का संदेश जाएगा। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा कि 28 अगस्त को अखिलेश यादव सीतामढ़ी में यात्रा में शामिल होंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यात्रा को लेकर बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा की बड़ी तैयारियां की हैं। मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। आसपास के मकानों की छतों पर भी सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस गश्ती की विशेष व्यवस्था की गई है।

राहुल गांधी का कार्यक्रम

मुंगेर के डीएम निखिल धनराज ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रोटोकॉल के तहत सारी तैयारी की गई है। 22 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे राहुल गांधी हेमजापुर पहुंचेंगे। यहां करीब आधे घंटे का उनका कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे हसनगंज लाल खां के पास बने आवास पर ठहरेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। वोटर अधिकार यात्रा को विपक्ष जनता से सीधे जुड़ने का सबसे बड़ा अभियान बता रहा है। अब अखिलेश यादव के शामिल होने से इसे न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में राजनीतिक असरदार माना जा रहा है। 28 अगस्त को सीतामढ़ी में अखिलेश यादव की मौजूदगी विपक्ष की एकजुटता को और बड़ा संदेश देने वाली होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले धक्का-मुक्की, फिर मची भगदड़: दो महिलाओं ने बताई हकीकत, जानिए कैसे हुआ हादसा जिसमें 8 लोगों की हुई मौत और कई घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵