back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु के सलेम सरकारी मेडिकल कॉलेज के खिलाफ खड़ी हुई बीजेपी

चेन्नई, 4 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सलेम भाजपा यूनिट ने मोहन कुमारमंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जहां कुछ अज्ञात लोगों को मरीजों को बाइबिल की प्रतियां बांटते हुए देखा गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने 1 मई को सलेम सरकारी मेडिकल कॉलेज के जनरल वार्ड में बाइबिल बांटी थी। भाजपा जिला नेतृत्व ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सलेम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बाइबिल का वितरण किया जा रहा है और अगर यह जारी रहा तो पार्टी को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना होगा। पार्टी सलेम के जिला सचिव गोपीनाथ ने आईएएनएस को बताया, सरकारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बीच बाइबिल बांटे जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2017 में ऐसा मुद्दा सामने आया था और हमने इसके खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी थी। हम इसे गंभीरता से उठाएंगे अगर ऐसी घटनाएं दोहराई जाएंगी। सलेम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ वल्ली सत्यमूर्ति ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, हां, भाजपा नेताओं ने मुझे सूचित किया था। हम सभी वाडरें की सख्ती से निगरानी कर रहे हैं और मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के अंदर किसी भी धार्मिक गतिविधियों की अनुमति नहीं देंगे। बीजेपी सलेम जिला यूनिट ने पहले ही अपनी सभी स्थानीय यूनिटों को एक पत्र जारी कर सतर्क रहने को कहा है। इसने पार्टी कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ जिले के सभी स्थानीय सरकारी अस्पतालों पर नजर रखने को कहा है। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵