back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बढ़ते कोरोना केस के कारण यूपी मे 21 सितंबर से भी बंद रह सकते हैं स्कूल ,डेप्युटी सीएम बोले उम्मीद बहुत कम

बढ़ते कोरोना केस के कारण यूपी मे 21 सितंबर से भी बंद रह सकते हैं स्कूल ,डेप्युटी सीएम बोले उम्मीद बहुत कम

बढ़ते कोरोना केस के कारण यूपी मे 21 सितंबर से भी बंद रह सकते हैं स्कूल ,डेप्युटी सीएम बोले उम्मीद बहुत कम . अनलॉक-4 के तहत केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है हालांकि यूपी सरकार इसे लेकर राजी नहीं है। यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के चलते इस महीने से स्कूल खोलने को लेकर असमंजस है। डेप्युटी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि 21 सितंबर से राज्य में आंशिक रूप से स्कूल खोलने की संभावना बहुत कम है क्योंकि प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 गाइडलाइंस के तहत नौ से 12वीं तक की कक्षाओं को दोबारा शुरू करने के लिए एसओपी जारी की है लेकिन यूपी सरकार फिलहाल अभी आंशिक रूप से स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं है। केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से शैक्षणिक संस्थाओं को परामर्श के लिए खोलने का सुझाव दिया है।

‘छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता’

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा, ‘बढ़ते कोरोना मामलों के चलते 21 सितंबर से स्कूलों के आंशिक रूप से फिर से खुलने की संभावना बहुत ही कम है। स्कूलों को आंशिक रूप से कार्य करने की अनुमति कम से कम इस महीने तो नहीं दी जा सकती। छात्रों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और इससे किसी भी तरह समझौता नहीं किया जा सकता है।

यूपी में एक दिन में 6,895 कोरोना केस

यूपी में मंगलवार को कोरोना के रेकॉर्ड नए केस सामने आए। एक दिन में 6,895 कोरोना के मामले सामने आए जबकि एक दिन में सबसे अधिक 113 लोगों की मौत हो गई। यूपी में कोरोना के 67,335 एक्टिव मामले हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,680 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 4,604 लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵