back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही : अखिलेश यादव

लखनऊ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। जो लोग मंहगाई को कम करने की बात कहते थे, उन्होंने मंहगाई बढ़ाई है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली है। गोरखपुर में विकास नहीं हुआ। पूरा शहर बरसात के पानी से भरा हुआ था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के विजय रथयात्रा के तीसरा चरण शुरू किया और यहां लोगों को संबोधित कर रहे थे। दो दिन रथ यात्रा में अखिलेश यादव गोरखपुर के साथ कुशीनगर के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। मैं यहां राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। भाजपा को 2024 की चिंता नहीं बल्कि 2022 में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। देश में महंगाई क्यों बढ़ी। पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़े। किसानों की आय अब तक क्यों नहीं बढ़ी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिले। कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा याद करिए उस दिन को जब लॉकडाउन लगा था, हमारे मजदूरों को महाराष्ट्र- गुजरात से पैदल चलकर आना पड़ा। कोरोना काल में अस्पतालों में लोगों को मदद की जरुरत थी, उस वक्त सरकार ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया था। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की विजय रथयात्रा में सवार होकर कहा कि उत्तर प्रदेश में अब योगी सरकार नहीं योग सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चलाना जानता है, इंटरनेट चलाना जानता है वही तो मुखिया हो सकता है। मैंने सुना है कि मुख्यमंत्री लैपटॉप भी नहीं चला सकते। वह तो फोन चलाना भी नहीं जानते हैं। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵