back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘राहुल गांधी की वजह से डूब गई कांग्रेस, जहां-जहां गए हैं…’, BJP नेता दिलीप जायसवाल का कांग्रेस सांसद पर तंज

राहुल गांधी के आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है। तंज कसते हुए कहा, "जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं, वहां-वहां कांग्रेस डूब गई है।"

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टियों के नेता लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वही, शुक्रवार (06 जून, 2025) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि पिछड़ा-अति पिछड़ा की आबादी 90% हो गई है तो 50% आरक्षण का दायरा क्यों? जहां-जहां हमारी सरकार बनेगी 50% आरक्षण का दायरा तोड़ देंगे। 

क्‍योंकि, राहुल गांधी लगातार पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्गो के आरक्षण के बारे में बयान देंते आए है। बिहार में चुनाव को लेकर उनका फोकस ज्‍यादातर इन पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्गो पर है। वे लगातार उन्‍हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है। तंज कसते हुए कहा, “जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं, वहां-वहां कांग्रेस डूब गई है।”

बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने शनिवार (07 जून, 2025) को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी का दोहरा चरित्र पूरे देश की जनता का मालूम है। कांग्रेस ने काका कालेलकर की रिपोर्ट को 30 वर्षों तक छुपा कर रखा गया, जिसमें पिछड़ा-अतिपिछड़ा को आरक्षण और संवैधानिक दर्जा देना था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले यह बताएं कि क्यों काका कालेलकर की रिपोर्ट को छुपाकर रखा गया था? 

‘इनको इलेक्‍शन के समय ही पिछड़ा याद आता है, और…’

दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी ओर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग एयर कंडीशनर के नेता हैं। इलेक्शन के समय गरीब, दलित, पिछड़ा के बीच जाकर अंग्रेज की तरह डिवाइड एंड रूल समाज को बांटने का काम करते है। पिछड़ा-अतिपिछड़ा संवैधानिक का दर्जा तो बीजेपी ओर एनडीए सरकार ने दिया है। इसलिए इनके दिखाने के दांत कुछ और हैं खाने के दांत कुछ और हैं।

राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस डूब गई है 

बीजेपी चीफ ने आगे कहा कि “राहुल गांधी जहां-जहां वह गए वहां कांग्रेस को डूबो दिए है। राहुल अंकल आएंगे कांग्रेस को डुबाएंगे। राहुल अंकल आए और कांग्रेस डूबा जाकर जांएगे।” उन्होंने कहा कि डूबना तय है… जब हरियाणा, महाराष्‍ट्र, राजस्थान, दिल्‍ली, ओर छत्तीसगढ़ सब जगह पर उन्‍होने कांग्रेस को डूबो दिया है, तो यह आदमी (राहुल गांधी) जहां-जहां जाएगा वहां कांग्रेस का डूबना तय है।

‘ये सब तेजस्‍वी यादव की समझ से बाहर है’

तेजस्वी यादव के सीएम नीतीश अपने विधायक-सांसद तक को नहीं पहचान पाते वाले बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा, “सीएम नीतीश कुमार पूरे बिहार को और ज्यादा विकसित बिहार बनाने का जो सपना पूरा करना है उस पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। डेढ़-डेढ़ घंटा हम लोगों की क्लास लेते हैं। ये सब तेजस्वी की समझ से बाहर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵