back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM योगी की बायोपिक पर खडा हुआ विवाद, कोर्ट ने CBFC को सर्टिफिकेशन न देने पर लगाई फटकार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक पर विवाद खड़ा हो गया है। CBFC ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक पर विवाद गहरा गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट में आज गुरुवार को हुई सुनवाई में यह बताया गया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है।

बता दें कि यह फिल्म योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित एक किताब पर बनाई गई है। फिल्म के निर्माता ने कोर्ट में बताया कि सीबीएफसी के सीईओ ने यह शर्त रखी थी कि पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर एनओसी (No Objection Certificate) प्राप्त किया जाए, उसके बाद ही फिल्म को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अलावा, बोर्ड के चेयरमैन ने यह भी कहा था कि वे योगी से मिलने की अपॉइंटमेंट दिलवाने में मदद कर सकते हैं।

कोर्ट का CBFC को निर्देश

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) किसी भी फिल्म के लिए मुख्यमंत्री या किसी भी नेता से एनओसी मांगने का अधिकार नहीं रखता। अगर फिल्म में कोई विवादित सीन, डायलॉग या कंटेंट है, तो CBFC को इसके बारे में स्पष्ट कारण देना होगा। कोर्ट ने CBFC को निर्देश दिया है कि किसी अधिकारी या नेता से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।

कोर्ट ने CBFC को चेताया

जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोकले की बेंच ने कहा, “आप यह स्पष्ट क्यों नहीं करते कि कौन-कौन से सीन या डायलॉग आपत्तिजनक हैं? आप डिस्क्लेमर भी ले सकते हैं। लेकिन आपने नियमों का पालन नहीं किया है।” कोर्ट ने CBFC को आदेश दिया है कि वे 18 अगस्त तक फिल्म निर्माताओं को आपत्तिजनक सीन और डायलॉग्स की सूची दें, ताकि आवश्यक बदलाव किए जा सकें।

स्क्रिप्ट पढ़कर सर्टिफिकेट रिजेक्ट करने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

सीबीएफसी के वकील ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही सर्टिफिकेशन रिजेक्ट किया गया था। इस बात पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई और पूछा, “जब आपने 17 जुलाई को कहा था कि नियमों के अनुसार फैसला लिया जाएगा, तो फिल्म देखकर निर्णय क्यों नहीं लिया गया?”

किताब और फिल्म के प्रभाव में अंतर

आज की सुनवाई में सीबीएफसी के सीनियर वकील अभय खंडेपरकर ने बताया कि बोर्ड ने अब फिल्म देख ली है और उसके बाद ही सर्टिफिकेशन रिजेक्ट किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म एक बायोपिक है, लेकिन मेकर्स इसे फिक्शनल बताने की कोशिश कर रहे हैं। खंडेपरकर ने बताया कि किताब और फिल्म के प्रभाव में फर्क होता है, इसलिए फैसला बोर्ड के चेयरमैन के विवेक के आधार पर लिया गया है।

13 अगस्त तक अंतिम फैसला जरूरी, कोर्ट ने दिए निर्देश

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि फिल्म निर्माता 8 अगस्त तक रिविजनल कमिटी के पास अपील करें। सीबीएफसी को 11 अगस्त तक फिल्म में आपत्तिजनक कंटेंट की पूरी जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही, बोर्ड को 13 अगस्त तक अपना अंतिम फैसला देना अनिवार्य है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...