back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dilip Kumar Jaiswal के इस्तीफे में हिंदी की 5 गलतियां, RJD ने Bihar BJP Chief की मौज ले ली

Dilip Kumar Jaiswal Resignation: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार होना है, लेकिन इससे पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Dilip Kumar Jaiswal Resignation: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार होना है, लेकिन इससे पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के “एक व्यक्ति, एक पद” सिद्धांत का पालन करते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। हालांकि, वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे।

इस्तीफे में गलत शब्दों पर विपक्ष का हमला

दिलीप जायसवाल के इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कई शब्दों की गलतियां सामने आई हैं। उनके पत्र में ‘बिहार’ की जगह ‘विहार’, ‘सूचित’ की जगह ‘सुचित’ और ‘इस्तीफा’ की जगह ‘इस्तिफा’ लिखा गया है। इसको लेकर आरजेडी ने तंज कसते हुए कहा कि “बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री को दो लाइन का त्यागपत्र भी सही से लिखना नहीं आता!”

आरजेडी ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पूर्व में ट्विटर पर इस्तीफे का पत्र शेयर करते हुए लिखा, “ये मेडिकल कॉलेज के मालिक भी हैं, लेकिन सही से पत्र भी नहीं लिख सकते!” आरजेडी ने लोगों से इन गलतियों को गिनाने को कहा और बीजेपी पर तंज कसा। दिलीप जायसवाल के इस्तीफे पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह बीजेपी का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, “बीजेपी पहले ही तय कर चुकी है कि एक व्यक्ति एक ही पद पर रहेगा, इसलिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है। अब वह पार्टी के अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।”

[EMBED]

कैबिनेट विस्तार पर नजरें टिकीं

बिहार में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में किन नए चेहरों को जगह मिलेगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद उनकी जगह किसे मंत्री बनाया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले धक्का-मुक्की, फिर मची भगदड़: दो महिलाओं ने बताई हकीकत, जानिए कैसे हुआ हादसा जिसमें 8 लोगों की हुई मौत और कई घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵