back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहले जयचंदों के नाम गिनाने वाले थे तेजप्रताप यादव, अब बयान से मुकरे, बोले- छोड़िए हम जा रहे हैं

तेज प्रताप यादव ने सोशल म‍ीडिया हैंडल एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा, मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर षडयंत्र पूर्वक खत्‍म करने की कोशिश की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की सियासत इन दिनों चुनावी बयार के साथ गरमा रही है। लेकिन राजनीतिक सरगर्मी से ज्‍यादा चर्चा में है राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की बयानबाजी की। कभी बेबाक अंदाज और विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले परिवार के ‘जयचंदों’ को बेनकाब करने का ऐलान किया था। लेकिन अब उन्होंने अचानक यू-टर्न ले लिया है।

तेज प्रताप यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया था कि वे लालू परिवार के भीतर षड्यंत्र रचने वालों का नाम उजागर करेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि ‘पांच लोगों ने मिलकर मेरे राजनीतिक करियर को बर्बाद करने की साजिश की है और मैं इन सबका चेहरा व चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा।’

उनके इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी थी। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जाने लगे कि आखिर ये ‘पांच जयचंद’ कौन हैं? क्या तेज प्रताप अपने ही परिवार के बड़े नेताओं का नाम लेंगे? क्या यह खुलासा बिहार की चुनावी राजनीति में नया मोड़ ला सकता है?

अपने बयान से पलटे तेज प्रताप

लेकिन जब सभी को तेज प्रताप के खुलासे का इंतजार था, तब उन्होंने खुद ही इस पर ब्रेक लगा दिया। मीडिया ने जब उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया, तो तेज प्रताप ने चुप्पी साध ली और कहा- “अब छोड़िए इस सब पर, हम टिप्पणी नहीं करना चाहते। हम बेगूसराय जा रहे हैं।” लेकिन उनके इस बयान के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या तेज प्रताप ने दबाव में आकर चुप्पी साध ली या फिर यह सिर्फ एक सियासी ड्रामा था?

क्या बोले थे तेज प्रताप यादव ?

तेज प्रताप ने सोशल म‍ीडिया हैंडल एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा, मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर षडयंत्र पूर्वक खत्‍म करने की कोशिश की। मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों को सामने लाऊंगा। मैं इनके हरेक षडयंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं।

तेज प्रताप ने अपनाए बगावती तेवर

पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव अपने बगावती तेवर पर उतर आए। वे पहले ही तय कर चुके हैं कि वो अगला विधानसभा चुनाव महुआ से लड़ेंगे। तेज प्रताप ने अब अपनी खुद की पार्टी, ‘जनशक्ति जनता दल’ भी बनाई है और इसके रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया है।

परिवार और पार्टी से बेदखल हैं तेजप्रताप

बता दें कि, उस दौराज तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर पोस्ट चर्चा का विषय बने हुए थे। उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीरें सामने आईं थी। यही कारण है कि लालू यादव ने उन पर एक्शन लिया था। तस्‍वीर वायरल होने के बाद बवाल मच गया था, जिसके चलते आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵