back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव में अब RJD की ‘एहसान चुकाने’ की बारी, हेमंत सोरेन की JMM ने मांगी 12 सीटें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच, विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आते ही विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब इस मोलभाव में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी शामिल हो गई है और उसने बिहार चुनाव के लिए 12 सीटों की मांग की है। झारखंड में हेमंत सोरेन की JMM की सरकार है, जिसमें कांग्रेस, RJD और CPI (ML)L जैसे सहयोगी दल भी शामिल हैं, हालांकि ये दल बिहार के विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।

सीट बंटवारे को लेकर JMM-RJD के बीच अनाधिकारिक चर्चा

एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के बीच 243 सीटों के बंटवारे को लेकर अनाधिकारिक चर्चा हुई है। हालांकि, अभी तक दोनों दलों के बीच इस विषय पर कोई आधिकारिक बैठक नहीं हुई है। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो ने अकेले पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें पीरपैंती, कटोरिया, झाझा, चकई और मनिहारी शामिल है। उस चुनाव में झामुमो को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि चकई में पार्टी ने 8.96 फीसदी वोट हासिल कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था।

RJD को झारखंड चुनाव में JMM ने दी थीं 6 सीटें

अब JMM ने RJD को झारखंड विधानसभा चुनाव में दिए गए समर्थन की याद दिलाकर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। उस चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी ने राजद को 6 सीटें और एक मंत्री पद दिया था। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से JMM को 34, कांग्रेस को 16, राजद को 4 सीटें मिली थीं, जबकि CPI (ML) L ने 2 सीटें जीती थीं।

हाल ही में हेमंत सोरेन के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि अब राजद को JMM का एहसान चुकाने का समय आ गया है। उन्हें उम्मीद है कि राजद महागठबंधन में झामुमो को शामिल करेगी और सम्मानजनक संख्या में सीटें देगी। झामुमो के बिहार सचिव ने मीडिया को बताया कि पार्टी ने RJD को 12 मजबूत सीटों की सूची सौंप दी है, जिसमें तारापुर, बेलहर, कटोरिया, चकई, झाझा आदि शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...