back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना की सड़कों पर जन सुराज का महासंग्राम, विधानसभा कूच पर अड़े हैं प्रशांत किशोर, पुलिस का हल्का लाठीचार्ज

बिहार की राजधानी पटना पर इस समय सियासी संग्राम देखा जा रहा है। जन सुराज के कार्यकर्ता नीतीश सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से अपनी जबरदस्च उपस्थिति दर्ज करान के लिए जन सुराज ने भी कमर कस ली है। आज जुन सुराज के कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरकर नीतीश सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

दरअसल, पटना में जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। इस मौके पर जन सुराज के कार्यकर्ता बिहार विधानसभा को घेरने की तैयारी में थे। प्रदर्शन तेज होता देख पटना पुलिस ने के कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी बरसा दी।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

जब प्रदर्शन उग्र हुआ तो भीड़ का तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जनसुराज पार्टी का आरोप है कि लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए और उनका सिर भी फटा है।

‘हम ऐसा जवाब देंगे कि पूरा बिहार देखेगा’

कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन में शामिल प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जंग की शुरुआत है। इनका जीना हराम कर देंगे। यह लोग हमें दबाना चाहते हैं। जनता बदलाव चाहती है। प्रशांत किशोर ने कहा हम ऐसा जवाब देंगे कि पूरा बिहार देखेगा। 

सीएम नीतीश को उनके घर में घेर लेंगे- पीके

पीके ने कहा कि, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को उनके घर में घेरेंगे। पुलिस कुछ नहीं कर सकता है। एक लाख आदमी लाकर उनके घर में घेर लेंगे। घर से निकल नहीं पाएंगे। पुलिस से कौन डरता है। पुलिस से कोई डरता है। पुलिस क्या कर लेगी।

विधानसभा घेरने की तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता

बता दें कि, अभी बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान विधानसभा में पक्ष-विपक्ष के विधायक मौजूद हैं। मानसून सत्र को देखते हुए विधानसभा और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जन सुराज के कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट के रास्ते विधानसभा तक पहुंच कर घेराव की तैयारी में थे।

क्या है जनसुराज की मांग?

जनसुराज पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया कि, पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत 3 महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें सरकार के ऐलान के बावजूद गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपए नहीं मिलने, दलित भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन नहीं मिलने और भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त में भ्रष्टाचार का मामला शामिल है। जन सुराज पार्टी ने घोषणा की थी कि इन 3 विषयों पर 1 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर लेकर वह विधानसभा के मॉनसून सत्र में घेराव करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar का नाम उन नेताओं में लिया जाता है, जिन्होंने संघर्ष के दम पर अपनी अलग...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵