back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई के कंटेनमेंट जोन में गणपति का नहीं होगा सार्वजनिक विसर्जन

मुंबई के कंटेनमेंट जोन में गणपति का नहीं होगा सार्वजनिक विसर्जन धर्म डेस्क। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने इस साल गणपति उत्सव सादगी से मनाने का आह्वान किया है। मुंबई कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित स्थानों में से एक हैं। जिसके कारण बीएमसी ने कंटेनमेंट जोन में गणपति का कोई भी समारोह सार्वजनिक रूप से न करने की अपील की है। 22 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश उत्सव के लिए नागरिक निकाय द्वारा जारी द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है। जिसके अनुसार अगर आपका घर कंटेनमेंट जोन में है जो आप घर के अंदर ही गणपति की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। आपको बता दें कि 1.13 लाख से अधिक कोरोना वायरस के मामले मुंबई में है। जहां पर लगभग 6,300 मौतों हो चुकी है। शहर में कम से कम 6,173 इमारतों को सील कर दिया गया है, जबकि नागरिक निकाय ने 616 रोकथाम क्षेत्रों की पहचान की है। जहां कोरोनोवायरस के मामले पाए गए हैं। आमतौर पर ऐसे क्षेत्र को 14 दिनों के लिए सील कर दिए जाते हैं। आमतौर पर उत्सव के अंतिम दिन मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए मुंबई के समुद्र तट के लिए लाखों भक्तों की भीड़ होती है। बीएमसी ने कहा कि महामारी रोग अधिनियम, 1897, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और भारतीय दंड संहिता के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी से अपील है कि त्योहार को सरल तरीके से मनाया जाए। आपको बता दें कि राज्य सरकार और नागरिक अधिकारियों ने पहले ही गणेश पंडालों के लिए चार फीट और घर में स्थापित होने वाले गणपति के दो फीट की मूर्तियों की ऊंचाई तय कर दी है। इसके अलावा मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15×15 फिट से अधिक नहीं होनी चाहिए। नागरिक निकाय ने गणेश मंडल से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजाय स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और विज्ञापनों के माध्यम से स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने की अपील की। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

Budhwar Mantra: इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, गणेश भगवान की बनी रहेगी घर परिवार पर कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन आपके व्रत रखना चाहिए। अच्छे से पूजा अर्चना करनी चाहिए।...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵