back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित, 80 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थी उत्तीर्ण

पटना, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 12 वीं (इंटर) की परीक्षा 2022 के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में 80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परीक्षा परिणाम जारी किए। इस मौके पर बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल तीनों संकायों में मिलाकर 13 लाख 45 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शाामिल हुए थे, जिसमें से 80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कला संकाय में जहां 79.53 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, वहीं वाणिज्य संकाय में 90.38 प्रतिशत तथा विज्ञान संकाय में 79.81 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि कला संकाय में गोपालगंज के रहने वाले संजय राज कुल 482 अंक लाकर राज्य टॉपर बने, वहीं वाणिज्य संकाय में अंकित गुप्ता 473 अंक लाकर राज्य में पहला नबंर प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में सैारभ कुमार और अर्जुन कुमार संयुक्त रूप से टॉपर रहे। दोनों ने 472 अंक हासिल किए हैं। किशोर ने कहा कि पिछले चार वर्षों से किसी भी राज्य से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने बीएसईबी के अधिकारियों और कर्मचारियों को कम समय में परीक्षा परिणाम की घोषणा करने के लिए बधाई दी। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵