back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मलेरिया हुआ, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को मलेरिया होने के बाद सोमवार को दोपहर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। धनखड़ एम्स के पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। उनका इलाज मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल की देखरेख में डॉक्टरों की टीम कर रही है। धनखड़ रविवार को मलेरिया जांच में पॉजिटिव पाए गए। वह शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे और शनिवार को उनका ब्लड टेस्ट कराया गया था। वह डॉक्टरों की निगरानी में बंग भवन में ठहरे थे। राज्यपाल 12 अक्टूबर से उत्तर बंगाल की 2 सप्ताह की यात्रा थे। दार्जिलिंग में उन्हें बुखार हुआ। डॉक्टरों ने उन्हें रक्त की जांच करवाने की सलाह दी। उन्होंने जांच और उपचार के लिए दिल्ली जाने का फैसला किया। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...