back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आखिर क्यों CM नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के बदले विभाग, जीतन राम मांझी के बेटे से मंत्रालय लिया वापस

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। खासकर बीजेपी कोटे के मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। खासकर बीजेपी कोटे के मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल हुआ है। कुछ मंत्रियों से विभाग वापस लिए गए हैं, तो कुछ को नए मंत्रालय सौंपे गए हैं।

किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला? देखें पूरी सूची 

सम्राट चौधरी – वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग

विजय कुमार सिन्हा – कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग

प्रेम कुमार – सहकारिता विभाग

रेणु देवी – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

मंगल पांडेय – स्वास्थ्य विभाग एवं विधि विभाग

नीरज कुमार बबलू – लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग

नीतीश मिश्रा – उद्योग विभाग

नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग

जनक राम – अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग

हरि साहनी – पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

कृष्णनंदन पासवान – गन्ना उद्योग विभाग

केदार गुप्ता – पंचायती राज विभाग

सुरेंद्र मेहता – खेल विभाग

संतोष सिंह – श्रम संसाधन विभाग

संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

सुनील कुमार – पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

राजू कुमार सिंह – पर्यटन विभाग

मोती लाल प्रसाद – कला संस्कृति एवं युवा विभाग

जीवेश कुमार मिश्रा – नगर विकास एवं आवास विभाग

विजय कुमार मंडल – आपदा प्रबंधन विभाग

मंटू सिंह – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

संतोष सुमन – लघु जल संसाधन विभाग

कौन सा मंत्री किस विभाग से बदला गया

नितिन नवीन से नगर विकास मंत्रालय लेकर पथ निर्माण विभाग दिया गया। पहले नगर विकास मंत्रालय नितिन नवीन के पास था, अब जीवेश मिश्रा को सौंपा गया, तो वही संतोष सुमन से दो विभाग वापस लिए गए। उनके पास सूचना प्रौद्योगिकी और आपदा प्रबंधन विभाग थे, जो अब मंटू सिंह और विजय मंडल को दिए गए हैं। मंगल पांडेय से कृषि विभाग वापस लिया गया। कृषि विभाग अब विजय कुमार सिन्हा को सौंप दिया गया है। विजय कुमार सिन्हा से कला संस्कृति एवं युवा विभाग लेकर मोती लाल प्रसाद को दिया गया।

कैबिनेट विस्तार के बाद बड़ा फेरबदल

बीते बुधवार 26 फरवरी को बीजेपी के नए मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद अब विभागों का बंटवारा किया गया है। इस फेरबदल के जरिए नीतीश कुमार और बीजेपी ने सरकार में संतुलन बनाने की कोशिश की है। बिहार की राजनीति में कैबिनेट फेरबदल हमेशा चर्चा का विषय रहता है। इस बार भी बीजेपी के कई मंत्रियों के विभागों में बदलाव किए गए हैं। नए मंत्रियों को भी बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं। अब देखना होगा कि ये मंत्री अपने-अपने विभागों में कितनी सफलता से काम कर पाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵