back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पैरालंपिक (बैडमिंटन) : यथिराज और तरूण ढिल्लों की शानदार शुरूआत

टोक्यो, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास जे यथिराज और तरूण ढिल्लों ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक के पुरुष एकल एसएल 4 वर्ग के अपने-अपने ग्रुप मुकाबले जीत शानदार शुरूआत की। यथिराज ने जर्मनी के निकलास पोट को सीधे गेमों में 19 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 21-3 से हराया। ढिल्लों ने भी ग्रुप ए मैच में 23 मिनट तक चले मुकाबले में थाईलैंड के सिरिपोंग टिआमारोम को 21-7, 21-13 से हराया। गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रबंधक यथिराज ने शानदार शुरूआत करते हुए पहला गेम 21 मिनट में 21-9 से जीता। दूसरे गेम में वह और आक्रमक रहे और उन्होंने इसे 21-3 से अपने नाम किया। हालांकि, महिला युगल वर्ग में पलक कोहली और पारुल परमार की जोड़ी को चीन की चेंग हेफांग और मा हुईहुई की जोड़ी से ग्रुप बी एसएल 4 वर्ग में 7-21, 5-21 से हार का सामना करना पड़ा। — आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵