back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव में NDA को डेंट मारने की तैयारी में ओपी राजभर, अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया

ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी को विस्तार देते हुए राजस्थान में अपने पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने अपना दायरा बढ़ाया दिया है। पार्टी ने अपने दायरा बढ़ा लिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आज 17 मार्च को राजस्थान में अपनी पार्टी के पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक जय प्रकाश सिंह राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, अभिषेक शर्मा उर्फ भरत शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राजू सिंह और दीपक सिंह को पार्टी ने प्रदेश सचिव बनाया है। इस मौके पर उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर भी अपना मत साफ किया।

‘जरूरत पड़ी तो बिहार में अकेले लड़ेंगे चुनाव’

ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि हम बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए हमने 156 सीटों को चिन्हित किया था लेकिन 29 सीटें ऐसी हैं जहां हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर तक काम कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि हम NDA के साथ चुनाव लड़ें लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा राजभर ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश 2026 पंचायत चुनाव सुहेलदेव भारती समाज पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी।

बीजेपी का खेल बिगाड़ेंगे राजभर?

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हाल ही में जब बिहार में उपचुनाव हुए थे तब भी हमने चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। लेकिन बीजेपी की टॉप लीडरशिप ने हमें भरोसा दिया था। हम आज भी उस भरोसे के फलीभूत होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अगर ओपी राजभर की पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो निश्चिक रूप से NDA गठबंधन को डेंट मार सकती है। दूसरी तरफ सीएम पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू में हो रही बयानबाजी भी NDA के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵