back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला सरपंच के पास 12 करोड़ की संपत्ति, लोकायुक्त के छापे में खुलासा

रीवा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लोकायुक्त पुलिस के छापे में एक महिला सरपंच के करोड़पति हेाने का खुलासा हुआ है। छापे की कार्रवाई जारी है, अब तक 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। महिला सरपंच का पति ठेकेदारी करता है । मिली जानकारी के अनुसार, बैजनाथ ग्राम पंचायत की सरपंच सुधा जितेंद्र सिंह के संदर्भ में लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिल थी कि उनके पास आय से अधिक की संपत्ति है। इसकी पुष्टि होने पर लोकायुक्त के दल ने उनके शारदापुरम कॉलोनी और बैजनाथ ग्राम स्थित आवास पर दबिश दी तो चैंकाने वाली जानकारी सामने आई। शारदापुरम के आलीशान मकान में स्वीमिंग पूल भी है। लोकायुक्त के दलों केा छापे के दौरान दो क्रशर मशीन, एक मिक्च र मशीन, एक ब्रिक मशीन व 30 बड़े वाहन जिसमें चेन माउन्ट, जेसीबी, हाइवा, लोडर, ट्रेक्टर, इनोवा, स्कार्पियो, ईंट मशीन आदि का पता चला। इसकी कीमत लगभग सात करोड़ आंकी गई है। छापे के कार्रवाई में इसके अलावा 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात, 12 लाख रुपये जीवन बीमा पॉलिसी व बैंक खाते में जमा तथा 36 भूखंड के दस्तावेज मिले हैं। रीवा के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया कि अभी तक लगभग 12 करोड़ की संपत्ति का पता चल है। आगे की कार्रवाई जारी है । अधिकारियांे का कहना है कि छापे की कार्रवाई पूरी होने के बाद महिला सरपंच से यह ब्यौरा मांगा जाएगा कि उसने यह सम्पत्ति कैसे अर्जित की है। बताया गया है कि सरपंच का पति ठेकेदारी करता है, जबकि महिला सरपंच केा मात्र तीन हजार रुपए मासिक मानदेय मिलता है, और वह छह साल से इस पद पर है। –आईएएनएस एसएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵