back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गठबंधन से अलग हुए पशुपति पारस, बोले- अब NDA से हमारी पार्टी का कोई रिश्ता नहीं’

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। पशुपति पारस ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह भ्रष्टाचारी और दलित विरोधी सरकार है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी LJP में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। एक ओर चिराग पासवान हैं, जो खुद को रामविलास पासवान का असली राजनीतिक उत्तराधिकारी मानते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस हैं, जो अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी RLJP के बैनर तले अपनी ताकत दिखा रहे हैं और इस दौरान आरएलजेपी के नेताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और इस सरकार को दलित विरोधी बताया, साथ ही ये ऐलान किया कि आज से NDA से हमारी पार्टी का कोई नाता रिश्ता नहीं है। पारस ने साफ लहजों में एनडीए से गठबंधन तोड़ने की बात कर दी है।

बापू सभागार में पारस का शक्ति प्रदर्शन

अंबेडकर जयंती के मौके पर पटना के बापू सभागार में RLJP की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में दलित समुदाय के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम के ज़रिए पशुपति पारस ने यह दिखाने की कोशिश की कि पासवान समाज का असली हितैषी कौन है।

चिराग पर लगे ‘सेल्फिश’ होने के आरोप

इस कार्यक्रम में जहां कुछ लोगों ने चिराग पासवान की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने उन पर तीखा हमला भी किया। एक कार्यकर्ता ने कहा, “चिराग पासवान सेल्फिश नेता हैं। हमारे असली नेता पशुपति पारस हैं।” इससे पार्टी के अंदर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। पारस ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत रणनीति के साथ उतरेगी। गठबंधन पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि इस बार वह चुप नहीं बैठेंगे और चिराग पासवान को कड़ी टक्कर देंगे।

वक्फ संशोधन बिल पर भी बोले पारस

पत्रकारों से बातचीत में पशुपति पारस ने केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान हमेशा सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की बात करते थे। लेकिन अब कुछ लोग देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जब पत्रकारों ने चिराग पासवान और उनकी बड़ी मां राजकुमारी देवी के विवाद से जुड़ा सवाल किया, तो पारस ने कहा, “यह चुनावी मतभेद है। पर राज को राज रहने दीजिए। जिस महिला को चिराग ‘राजमाता’ कहते हैं, उन्हें रामविलास जी के अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया।चिराग पासवान पर तंज कसते हुए पारस ने कहा कि चिराग एक फिल्मी हीरो की तरह हैं। पर्दे पर कुछ और रोल निभाते हैं और असल ज़िंदगी में कुछ और। कार्यक्रम के अंत में पारस ने सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को और मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में RLJP पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...