back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल: ठप हुई OPD सेवा, स्टाइपेंड 20 हजार से 40 हजार करने की मांग पर अड़े डॉक्टर

बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर मरीजों पर पड़ा है और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) समेत राज्य के अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

क्यों कर रहे हैं जूनियर डॉक्टर हड़ताल?

जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें अभी 20 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलता है, जबकि अन्य राज्यों में यह राशि 40 हजार रुपये है। डॉक्टरों की मांग है कि बिहार में भी स्टाइपेंड को दोगुना किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हर तीन साल पर स्टाइपेंड बढ़ाने का नियम है, लेकिन बिहार में स्वास्थ्य विभाग इस नियम को नजरअंदाज करता रहा है।

काला बिल्ला लगाकर हड़ताल

डॉक्टरों ने बताया कि वे पिछले शनिवार से काला बिल्ला लगाकर विरोध कर रहे थे। सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया, तो आज से उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। ओपीडी सेवाएं बंद होने से अस्पतालों में इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज घंटों इंतजार करने के बाद निराश होकर लौट गए। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उन्होंने इमरजेंसी सेवाएं बंद नहीं की हैं, लेकिन अगर सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया तो वे इमरजेंसी सेवा भी ठप कर देंगे।

डॉक्टरों का साफ संदेश

हड़ताल कर रहे एक जूनियर डॉक्टर ने कहा,”हम लोग मजबूरी में हड़ताल कर रहे हैं। मरीजों को दिक्कत होगी, लेकिन हमारी भी परेशानी है। सरकार अगर हमें 40 हजार स्टाइपेंड दे सकती है तो समस्या खत्म हो जाएगी। जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री और सचिव से कई बार लिखित में मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक स्टाइपेंड की मांग पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। यह आंदोलन पहली बार नहीं है। जूनियर डॉक्टर पहले भी कई बार इसी मांग को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है। इस बार वे आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵