back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: प्रेम प्रसंग में ग्रामीण चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या

जमुई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में कथित रूप से एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस प्रथम ²ष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कह रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सेवा गांव निवासी मनोज पंडित का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था, जिसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि उसी वायरल फोटो के आधार पर गांव के कुछ लोग और महिला के परिजनों ने सोमवार की रात मनोज पंडित को पकडकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्रामीण चिकित्सक का महिला के घर इलाज के लिए जाने के दौरान प्रेम हो गया था। गिद्धौर के थाना प्रभारी अमित कुमार ने आईएएनएस को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृतक गांव में चिकित्सक का काम करता था। उन्होंने कहा कि इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में आठ लोगों को नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵