back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav 2025 में पवन सिंह से खेसारी तक,कई भोजपुरी स्टार लड़ सकते हैं चुनाव! जानिए किसे कहा से मिलेगा टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी करीब छह महीने बाकी हैं, लेकिन चुनावी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। इस बार चुनावी मैदान में भोजपुरी फिल्मों के सितारे भी नजर आ सकते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी करीब छह महीने बाकी हैं, लेकिन चुनावी सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। इस बार चुनावी मैदान में भोजपुरी फिल्मों के सितारे भी नजर आ सकते हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, राधेश्याम रसिया जैसे बड़े नाम चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से भोजपुरी स्टार इस बार किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं।

पवन सिंह: पावर स्टार फिर आजमाएंगे किस्मत

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वह पहले बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी में भी रह चुके हैं। पवन सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे। अब खबर है कि वे भोजपुर या फिर काराकाट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं।

रितेश पांडे: गायक नहीं, इस क्षेत्र का बेटा हूं

रितेश पांडे भी राजनीति में कदम रखने को तैयार दिख रहे हैं। उन्होंने भभुआ में अपना कार्यालय खोलकर साफ संकेत दिए हैं कि वो चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। रितेश ने कहा था कि वह क्षेत्र के लिए गायक नहीं, बेटा बनकर काम करेंगे। शिक्षा सुधार उनका मुख्य मुद्दा होगा। चर्चा है कि वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

खेसारी लाल यादव: आरजेडी से जुड़ सकते हैं

भोजपुरी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का नाम भी चर्चाओं में है। कुछ समय पहले उनकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे राष्ट्रीय जनता दल से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने खुद इस पर कुछ नहीं कहा है।

विनय बिहारी: चौथी बार मैदान में उतरने को तैयार

भोजपुरी गायक और गीतकार विनय बिहारी इस समय लौरिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह तीन बार विधायक रह चुके हैं और इस बार चौथी बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विनय बिहारी पहले निर्दलीय चुनाव लड़े थे, बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। 2015 और 2020 दोनों चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीते।

राधेश्याम रसिया: 90 के दशक के सुपरस्टार की वापसी

भोजपुरी के पुराने सुपरस्टार राधेश्याम रसिया ने भी 2025 में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। हालांकि उन्होंने अभी यह नहीं बताया कि किस सीट से और किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। वे पहले समता पार्टी से जुड़े थे और उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

और भी स्टार्स की एंट्री हो सकती है

इस बार कई और भोजपुरी सितारे भी मैदान में उतर सकते हैं। गायक गुंजन सिंह ने लोकसभा चुनाव में नवादा से निर्दलीय ताल ठोकी थी, अब उनके बीजेपी से जुड़ने की चर्चा है। वहीं, नेहा सिंह राठौर का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में लिया जा रहा है। अब देखना ये होगा कि इनमें से कौन-कौन वाकई टिकट पाते हैं, कौन निर्दलीय लड़ते हैं और कौन सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रह जाते हैं। एक बात तय है कि इस बार बिहार चुनाव में भोजपुरी इंडस्ट्री का तड़का जबरदस्त होने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले धक्का-मुक्की, फिर मची भगदड़: दो महिलाओं ने बताई हकीकत, जानिए कैसे हुआ हादसा जिसमें 8 लोगों की हुई मौत और कई घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵