back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राम पोथिनेनी ने गोपीचंद की अगली फिल्म सीटीमार का ट्रेलर रिलीज किया

हैदराबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। तेलुगु अभिनेता राम पोथिनेनी ने मंगलवार को अभिनेता गोपीचंद की बहुप्रतीक्षित फिल्म सीटीमार का ट्रेलर लॉन्च किया। संपथ नंदी द्वारा निर्देशित फिल्म में गोपीचंद कबड्डी कोच की भूमिका निभा रहे है। वहीं फिल्म उनके नेतृत्व में लड़कियों की कबड्डी टीम की कहानी बताएगी। फिल्म में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर रोमांच और एक्शन से भरपूर है। राम ने ट्रेलर ट्विटर पर रिलीज किया, साथ ही उन्होंने गोपीचंद और तमन्ना को टैग करते हुए लिखा, ट्रैलर और आप दोनों शानदार लग रहे हैं। निश्चित रूप से यह एक बड़ी स्क्रीन का अनुभव है। गुड लक। दर्शकों को गोपीचंद की सीटीमार का इंतजार है। निमार्ता थिएटर रिलीज के इंतजार में है। फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...