back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम में भीषण अग्निकांड, पांच मंजिला इमारत नष्ट

—हार्डवेयर की दुकान में लगी भयंकर आग शाम करीब 6:30 बजे लगी —आग देर रात तक जारी रही —गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों से बुलाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गुरुग्राम, 07 अप्रैल ( हि.स.)। बुधवार को यहां सदर बाजार के नजदीक सोहना चौक पर एक हार्डवेयर की दुकान में भयंकर आग लग गई । देखते ही देखते आग ने पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया । भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यहां पर आग बुझाने के प्रयास बौने साबित हो रहे थे। किसी तरह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने बुझानी शुरू की। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि 5 मंजिला बिल्डिंग के ऊपर भी लपटें जा रही थी। आग के दौरान निकलने वाले धुएं से आसपास के इलाके में कालापन छा गया। लोगों को इस धुएं से परेशानी भी हुई । मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा ।बाजार का मुख्य स्थान होने के कारण यहां पर दुकानदारों और ग्राहकों की भीड़ थी। तमाशबीन बने लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। फिर भी लोग नहीं मान रहे थे। लोगों में यहां घटना की वीडियो बनाने की होड़ लगी थी। अग्निशमन के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे । आग इतनी भयंकर थी कि उसके नजदीक तक जाना संभव नहीं था। इसलिए दूर से ही पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। इसके साथ ही यहां पर बिजली नहीं काटे जाने के कारण और भी ज्यादा दिक्कत आई। बिजली के चलते यहां करीब आधे घंटे तक ब्लास्ट होते रहे। जब बिजली काटी गई तो हर के कर्मचारियों ने आग बुझाने में और अधिक हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने के प्रयास किए । बाहर की तरफ से तो एक बार आग बुझा ली गई लेकिन 5 मंजिला इमारत के अंदर लगी आग को काबू पाना नामुमकिन सा नजर आ रहा था। क्योंकि अंदर बताया जा रहा है कि टायर और लकड़ियां भी थे। जिनमें आग लगने के कारण आग और भी विकराल रूप धारण करती जा रही थी । देर रात तक आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी रही। इस आग में 5 मंजिली दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई । मौके पर पहुंचे दुकान के मालिक और उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था । पुलिस उन्हें भी संभाल रही थी और वहां पर एकत्रित आम जनता को भी चित्र तितर बितर करने में जुटी थी। हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

गोवा नाइटक्लब में लगी भीषण आग, सिलेंडर विस्फोट से 25 की मौत, CM सावंत ने उच्चस्तरीय जांच के दिए आदेश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइटक्लब में भयानक आग लग गई, जिसमें कम...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵