back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Chunav:”मैने 10 मुख्यमंत्री बनाए हैं, मैं CM बनने नहीं, बिहार बदलने आया हूं”–सारण में बोले प्रशांत किशोर

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साफ कहा कि वे CM बनने की दौड़ में नहीं है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साफ कहा कि वे मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में नहीं हैं, बल्कि बिहार के विकास का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

“मैंने 10 मुख्यमंत्री बनाए, खुद बनने की मंशा नहीं”

प्रशांत किशोर ने कहा, “कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं सीएम बनना चाहता हूं। लेकिन सच्चाई ये है कि मैंने देश में 10 से ज्यादा मुख्यमंत्रियों को बनाने में मेहनत की है। मैं सीएम बनने नहीं, बल्कि बिहार को बदलने के मिशन पर हूं।

“बिहार तब बदलेगा जब लोग यहां रोजगार खोजने आएंगे”

जनसुराज नेता ने कहा कि बिहार का असली विकास तब माना जाएगा जब लोग हरियाणा, पंजाब और गुजरात से बिहार में रोजगार की तलाश में आएंगे। उन्होंने कहा, “अब तक बिहार से लोग बाहर जाते हैं, मैं चाहता हूं बाहर से लोग यहां आएं।

नीतीश कुमार के गांव में जाने से रोका गया

प्रशांत किशोर नालंदा के कल्याण बिगहा गांव जाना चाहते थे, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गांव है। लेकिन प्रशासन ने उन्हें वहां जाने से रोक दिया। इस पर नाराज प्रशांत किशोर ने कहा, “लोगों ने मुझे बताया कि गांव में भ्रष्टाचार है और योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। जब मैं गांव जाना चाहता हूं तो ऊपर से आदेश आता है कि नहीं जा सकते। ये कैसी लोकतंत्र की परंपरा है?” प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “राज्य में अफसरशाही हावी हो गई है। कोई नेता जनता से नहीं डरता, अफसरों से डरता है। अगर नीतीश कुमार ने बिहार के एक गांव में सड़क बना दी है, तो ऐसी सड़कें पूरे राज्य में क्यों नहीं बनीं? क्या यह विकास का मॉडल है? प्रशांत किशोर की जनसभाएं और बेबाक बयानबाजी साफ दिखाते हैं कि वे बिहार में बदलाव के बड़े एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनकी लड़ाई पद या कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि नीति और नीयत के बदलाव के लिए है। विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह रुख प्रदेश की राजनीति में एक अहम मोड़ ला सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...