back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तहसीलदार ने बिना अनुमति के शूटिंग को रूकवाया

झुंझुनू, 07 अप्रैल(हि.स.)। झुंझुनू जिले में कोरोना के बढते मामलों को लेकर प्रशासन ने अब चुस्ती के साथ अपने निगाहें पर भी चौकस कर ली है। ताकि एक छोटी सी लापरवाही लोगों के जीवन पर भारी ना पड़े। इसके लिए हर प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई हो रही हैं। ऐसी ही एक लापरवाही पर कार्रवाई की गई है झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ में सामने आई है, जहां पर सूरजगढ़ के समीप काजड़ा गांव में एक एलबम की शूटिंग के लिए हरियाणा से आई टीम पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। दरअसल तहसीलदार सतीश राव को सूचना मिली कि काजड़ा गांव में हरियाणा की टीम द्वारा शूटिंग की जा रही है। जिसकी ना तो कोई परमिशन ली गई हैं और ना ही कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। जिस पर सतीश राव मौके पर पहुंचे तो बिना कोई मास्क के पूरी यूनिट काम कर रही थी। वहीं दो गज दूरी और सेनिटाइजर आदि का भी अतापता नहीं था। तहसीलदार ने शूटिंग रूकवाकर 11 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। हिन्दुस्थान समाचार / रमेश सर्राफ / ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...