back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रवि को विश्व चैंपियनशिप में भाग के लिए बाध्य नहीं करेंगे : डब्ल्यूएफआई

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने कहा है कि वे टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को आने वाले विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। इससे पहले, ऐसा माना जा रहा था कि रवि इस चैंपियनशिप से बाहर रह सकते हैं क्योंकि उन्हें चयन ट्रायल्स की तैयारियों के लिए वक्त नहीं मिला था। डब्ल्यूएफआई आने वाले मंगलवार को ट्रॉयल्स लेगा। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन दो से 10 अक्टूबर तक नॉर्वे में होना है। आईएएनएस से बात करते हुए डब्ल्यूएफआई के अधिकारी ने कहा कि यह रवि के ऊपर है कि वह वहां जाना चाहते हैं या नहीं। पहचान नहीं बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, हम समझ सकते हैं कि वह शायद टोक्यो ओलंपिक के बाद थक गए होंगे क्योंकि कई सम्मान समारोह के कारण उन्हें रिलेक्स करने का समय नहीं मिला। वह एक अच्छे व्यक्ति हैं और उन्हें नहीं पता कि किसी को मना कैसे करें। यह पूछे जाने पर कि क्या टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता के ट्रायल्स लेना जरूरी है। इस पर अधिकारी ने कहा, मेरे ख्याल से स्टार पहलवानों से ट्रायल्स देने के लिए कहने में कोई बुराई नहीं है। रवि को भी ट्रायल्स देने में कोई परेशानी नहीं है। वह बस थक गए हैं और तैयार नहीं है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...