back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वन विभाग, एमसीजी ने गुरुग्राम में चार दर्जन अवैध फार्महाउस को किया ध्वस्त

गुरुग्राम, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जिला वन विभाग और गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) की एक संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी इलाके में बने चार दर्जन अवैध फार्महाउसों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई वन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में की गई है। बुधवार को वन विभाग की टीम रेंज अधिकारी करमबीर मलिक और एमसीजी के सहायक इंजीनियर (प्रवर्तन) संजोग शर्मा के नेतृत्व में तीन जेसीबी लेकर ग्वाल पहाड़ी इलाके में पहुंची और अवैध ढांचों को तोड़ा। टीम ने फार्महाउस की चारदीवारी और अन्य ढांचों को ध्वस्त कर दिया है। तोड़फोड़ अभियान के दौरान एमसीजी के कनिष्ठ अभियंता महबूब अली और हरिओम और पटवारी सुनील भी मौजूद थे। इसके अलावा एमसीजी के जोन-4 क्षेत्र में भी अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सीएम विंडो के माध्यम से मिली एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जोन-4 क्षेत्र की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को निर्वाण में आम सड़क पर से कब्जा हटा लिया है। एमसीजी के एक बयान में कहा गया है, एमसीजी आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा के निर्देश पर गठित प्रवर्तन दल अपने-अपने क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵