back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेता जी आगे आगे भागे…गांववाले लाठी लेकर पीछे पीछे, नालंदा में ग्रामीणों ने नीतीश कुमार के मंत्री को खदेड़ा

बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक बड़ा हंगामा हो गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के नालंदा जिले में बुधवार को एक बड़ा हंगामा हो गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दोनों नेताओं को जान बचाने के लिए करीब 1 किलोमीटर तक भागना पड़ा। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक बॉडीगार्ड घायल हो गया।

हादसे से गुस्साए थे ग्रामीण

यह घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव की है। हाल ही में यहां सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के पांच दिन बाद मंत्री और विधायक पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। लेकिन ग्रामीण उनकी देरी से नाराज थे। जैसे ही दोनों नेता गांव में पहुंचे, लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

बॉडीगार्ड हुआ जख्मी

हमले में मंत्री श्रवण कुमार और विधायक तो बचकर भाग निकले, लेकिन उनके काफिले के एक एस्कार्ट सिपाही को सिर में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर भी चलाए। घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया।

JDU का बयान

इस घटना पर जेडीयू जिला प्रवक्ता धनंजय देव ने कहा कि “मंत्री पर हमला नहीं हुआ। ग्रामीण केवल विधायक की कार्यशैली से नाराज थे। इस दौरान किसी असामाजिक तत्व ने ईंट फेंकी, जिससे सिपाही घायल हुआ। हालांकि स्थानीय लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि समय पर कार्रवाई होती तो हादसे में इतनी जानें नहीं जातीं।

माहौल तनावपूर्ण, जांच जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। यह घटना बताती है कि ग्रामीणों का आक्रोश और प्रशासन की कथित लापरवाही नेताओं के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले धक्का-मुक्की, फिर मची भगदड़: दो महिलाओं ने बताई हकीकत, जानिए कैसे हुआ हादसा जिसमें 8 लोगों की हुई मौत और कई घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵