back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईडीएफसी पर लोहे से लदे 17 डिब्बे पटरी से उतरे, जांच के आदेश

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। न्यू भादन और न्यू इकदिल स्टेशनों के बीच नवनिर्मित ईस्टर्न डेडिकेटेड फेट्र कॉरिडोर पर एक मालगाड़ी के कम से कम 17 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कारण मार्ग पर माल ढुलाई बाधित हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। डीएफसीसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, न्यू भादन और डीएफसीसी के न्यू इकदिल स्टेशनों के बीच एक दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि स्टील की खेप का लोड हरियाणा के हिसार से उड़ीसा में ईस्ट कोस्ट रेलवे के जिंदल प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल खुर्दा रोड पर जा रहा था। आधिकारियों ने कहा कि 17 वैगन शाम करीब 6.04 बजे डाउन लाइन पर पटरी से उतर गए। दुर्घटना स्थल खुर्जा से करीब 197 किलोमीटर और न्यू भाऊपुर से करीब 131 किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने कहा कि संयुक्त वरिष्ठ अधिकारी स्तर की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे और डीएफसी के अधिकारी जांच में हिस्सा लेंगे। अधिकारी ने आगे कहा कि केवल डीएफसी ट्रैक बाधित हुआ है। उन्होंने कहा, दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर सभी यात्री और मालगाड़ियों की रेल की आवाजाही सामान्य है। उन्होंने आगे कहा कि डीएफसी पर सेवाएं बहाल होने में 24 घंटे लग सकते हैं। पटरी से उतरने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम अभी कारण का पता नहीं लगा सकते हैं। ट्रैक पैरामीटर सामान्य था और वैगनों में कोई खराबी नहीं थी। हमें यह देखना होगा कि वास्तव में क्या हुआ। डीएफसी पर किसी बड़े हादसे की यह पहली घटना है। अधिकारी ने आगे कहा कि कानपुर और आगरा से राहत ट्रेनों के साइट पर पहुंचने के साथ बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...