back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनसिनाटी के बाद बार्टी की नजरें यूएस ओपन खिताब पर

सिनसिनाटी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। वल्र्ड नंबर-1 एशले बार्टी, जिन्होंने स्विट्जरलैंड की वाइल्डकार्ड जिल टीचमैन को हराकर वेस्टर्न और सदर्न ओपन खिताब जीता है, उन्होंने कहा कि वह इस महीने के अंत में शुरू होने वाले यूएस ओपन के लिए तैयार होना चाहती हैं। कोविड-19 महामारी के कारण लगभग एक साल के लिए दरकिनार किए जाने के बाद बार्टी को पता नहीं था कि उनका 2021 सीजन कैसा होगा। लेकिन आठ महीने और 12 टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर रही है। वह विंबलडन खिताब और अब यहां वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन जीत चुकी हैं। बार्टी ने जीत के बाद कहा, इस हफ्ते यह पूरी तरह से गैर-परिणाम-केंद्रित थी। यह सबसे अच्छे तरीके से तैयारी करने के बारे में था, यह जानते हुए कि हम कुछ हफ्तों में न्यूयॉर्क (यूएस ओपन) के लिए तैयार होना चाहते हैं। 25 वर्षीय सिनसिनाटी ेमें खिताबी जीत सेआत्मविश्वास से भरी हुई हैं और सीजन के अंतिम स्लैम पर नजर गड़ाए हुए हैं। बार्टी ने कहा, खेल में कोई निश्चितता नहीं है। टेनिस में कोई निश्चितता नहीं है। यह हर दिन जितना हो सके उतना अच्छा खेलने के बारे में है। कुछ सप्ताह यह अन्य हफ्तों की तुलना में आसान है। बड़ी जीत के कुछ सप्ताह बाद, आप स्वाभाविक तौर पर अति आत्मविश्वास महसूस करते हैं और आपको ऐसा महसूस होता है कि आप वास्तव में जानते हैं कि आप कोर्ट पर क्या करना चाहते हैं। आपके पास कोर्ट पर आत्मविश्वास और मुखरता की यह प्रबल भावना होती है। आप आक्रामक हो सकते हैं। आप खुद पर भरोसा कर सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है। पिछले महीने विंबलडन में अपनी जीत के बाद बार्टी लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब और कुल मिलाकर तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करना चाहती हैं। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵