back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय वायु सेना का विमान काबुल से 168 यात्रियों को लेकर हिंडन हवाईअड्डा पहुंचा

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक परिवहन विमान रविवार सुबह हिंदू और सिख समुदायों के कुछ प्रतिष्ठित अफगान नेताओं सहित 168 यात्रियों को लेकर यहां हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की कि इस निकासी के माध्यम से 107 भारतीयों को वापस लाया गया है। सूत्रों ने कहा कि यह आशंका है कि तालिबान मिलिशिया अफगान जन प्रतिनिधियों को भारतीय वायुसेना की उड़ान लेने से रोक सकती थी, पूरी योजना को तब तक गुप्त रखा गया जब तक कि अफगानिस्तान से विमान ने उड़ान नहीं भरा। भारी भीड़ के कारण आईएएफ विमान काबुल हवाई अड्डे पर मंजूरी का इंतजार कर रहा था क्योंकि कई देशों ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए अपने सैन्य विमान भेजे हैं। एक अधिकारी ने बताया, अमेरिकी अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया है और वे युद्धग्रस्त देश से हवाई संचालन का प्रबंधन कर रहे हैं। इस भारी भीड़ में, एक विमान के लिए एक स्लॉट तैयार करना और निकासी उड़ान के लिए एक सुरक्षित हवाई मार्ग का निर्धारण भी एक प्रमुख चुनौती बन गया है। 15 अगस्त, 2021 को तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद फंसे हुए भारतीय और अफगान नागरिकों को वापस लाने के लिए भारतीय अधिकारियों द्वारा की गई यह दूसरी निकासी थी। पहला हवाई बचाव अभियान 17 अगस्त को किया गया था। सरकार उन भारतीयों और अफगान सिख और हिंदू समुदायों के नेताओं को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है, जिन्हें तालिबान द्वारा प्रताड़ित किए जाने की आंशका है। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली एयरपोर्ट रहेगा बंद! 21–26 जनवरी तक उड़ानें प्रभावित, जानिए क्या है पूरा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप 21 जनवरी से 26 जनवरी के बीच दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने या यहां आने की योजना बना रहे...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵