back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है : आथर्टन

लंदन, 22 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में चोट से जूझ रही मेजबान टीम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी जो रूट और जेम्स एंडरसन पर डाल दी है। भारत ने पहले दो टेस्ट में अपना दबदबा बनाया है। दूसरा टेस्ट शानदार अंदाज में जीता है क्योंकि इंग्लैंड अपने शीर्ष तेज गेंदबाजों और हरफनमौला बेन स्टोक्स की चोटों से परेशान है और उच्च स्तर का प्रदर्शन करने में विफल रहा है। केवल कप्तान जो रूट और 39 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। रूट टेस्ट सीरीज में 386 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं जबकि एंडरसन ने नौ विकेट लिए हैं। टेलीग्राफ में अपने कॉलम में आथर्टन ने लिखा है, शुरुआती दो मैचों में, इंग्लैंड ने लड़ाई लड़ी है और वह भी बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, और क्रिस वोक्स जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बगैर। साथ ही यह भी याद रखना होगा कि स्टुअर्ट ब्रॉड भी बाहर हो गए हैं। आथर्टन ने कहा, इंग्लैंड को जेम्स एंडरसन और जो रूट के रूप में अपने दो सबसे महान क्रिकेटरों का लाभ मिल रहा है, और टेस्ट क्रिकेट में, महान खिलाड़ी सीमाओं से परे जाकर हालात अपने अनुकूल कर सकते हैं। इसीलिए मेरा मानना है कि इंग्लैंड के लिए सब खत्म नहीं हुआ है। भारतीय टीम के जज्बे और जीतने की इच्छाशक्ति की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि मेहमान टीम को अब तक 2-0 से आगे हो जाना चाहिए था। –आईएएनएस जेएनएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵