back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आर्सेनल ने गोलकीपर आरोन रैम्सडेल से दीर्घकालीन करार किया

लंदन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल ने शेफील्ड युनाइटेड के गोलकीपर आरोन रैम्सडेल के साथ एक लंबी अवधि की डील साइन की है। रैम्सडेल इंग्लैंड के यूरो 2020 टीम के सदस्य थे, जो फाइनल में पहुंचे लेकिन रैम्सडेल अपनी टीम के किसी भी मैच में शामिल नहीं हुए। रैम्सडील को अभी सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू करना बाकी है। रैम्सडेल ने अंडर-18 और अंडर-21 स्तर पर इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। वह पिछले सीजन में शेफील्ड यूनाइटेड के प्लेयर ऑफ द ईयर थे। 23 वर्षीय रैम्सडेल 2.4 करोड़ा पाउंड के सौदे में आर्सेनल में शामिल हुए, जो बोनस और ऐड-ऑन के साथ 3 करोड़ यूरो तक बढ़ सकता है। वह आर्सेनल के गोलकीपर के रूप में बर्नड लेनो और रनर एलेक्स रनरसन के साथ जुड़े हैं। रैम्सडेल ने अपने करियर की शुरूआत बोल्टन वांडर्स में युवा टीम के साथ की थी। 2013 में वह शेफील्ड यूनाइटेड चले गए। 2017 में, रैम्सडेल ने तत्कालीन प्रीमियर लीग क्लब बोर्नमाउथ के लिए तीन साल साउथ कोस्ट क्लब में बिताने के लिए हस्ताक्षर किए। रैम्सडेल 2020 में शेफील्ड यूनाइटेड में लौट आए और पिछले सीजन में उनके लिए हर प्रीमियर लीग मैच में शुरूआत की और पांच क्लीन शीट रखी। वह आर्सेनल के साथ 32 नंबर की शर्ट पहनेंगे। –आईएएनएस जेएनएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵