back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान दौरे को लेकर सुरक्षा की समीक्षा करेगा ईसीबी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पड़ोसी देश अफगानिस्तान में संघर्ष को लेकर चिंताओं के बीच इस साल सर्दियों में प्रस्तावित पाकिस्तान दौरे से पहले सुरक्षा की समीक्षा करेगा। इंग्लैंड 16 साल में पहली बार अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करने वाला है, जिसमें पुरुष टीम रावलपिंडी में दो टी 20 और महिला टीम दो टी 20 और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। हालांकि, तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने से पड़ोसी देश पाकिस्तान में नए सुरक्षा मुद्दों पर चिंता बढ़ गई है। डेली मेल ने ईसीबी के प्रवक्ता के हवाले से कहा, किसी भी दौरे के लिए सुरक्षा प्रक्रियाएं और जांच चल रही है। हम इस शरद ऋतु में पाकिस्तान के पुरुषों और महिलाओं के दौरे की योजना बना रहे हैं। 2009 में श्रीलंका टीम की बस पर एक आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था। पाकिस्तान में हालांकि अब इंटरनेशनल क्रिकेट शुरु हो चुका है लेकिन हर दौरे से पहले वहां के संबंधित बोर्ड सुरक्षा का जायजा लेते हैं। इसी के बाद दौरे के हरी झंडी मिलती है। सुरक्षा चिंता को लेकर खिलाड़ी व्यक्तिगत स्तर पर दौरे छोड़ते रहे हैं। 2016 में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और इयोन मोर्गन ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश दौरा नहीं किया था। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...