back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटी होने पर पति ने पत्नी पर डाला खौलता पानी

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 19 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है जहां बेटे को जन्म नहीं देने पर एक शख्स ने अपनी 32 साल की पत्नी पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। घटना पिछले हफ्ते की है लेकिन पीड़िता संजू के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद बुधवार को पति सत्यपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी पति अभी मौके से फरार है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के पिता के अनुसार सत्यपाल उस पर उसके माता-पिता से 50 हजार रुपये लाने का भी दबाव बना रहा था। इस जोड़े ने 2013 में शादी की थी, और उनकी तीन बेटियां हैं। महिला का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵