back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लड़कियों के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिपप्णी का मामला, आरोपियों पर दिल्ली महिला आयोग ने दर्ज करवाई एफआईआर

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग के नोटिस के बाद दिल्ली पुलिस ने लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने अपने अकाउंट से एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने मुस्लिम लड़कियों के नंबर सार्वजनिक किए थे और आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस मामले पर स्वत संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था, जिसपर पुलिस ने पहले जवाब दिया की उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जवाब से असंतुष्ट दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को हाजि़र होने के समन जारी किए। हालांकि एकाउंट चलाने वाले आरोपी से पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में गाजियाबाद में रहने वाले 19 वर्षीय आरोपी ने माना कि उसने ये अकाउंट बनाया था। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आयोग को सूचित किया है कि वो मामले में अभी और इन्वेस्टिगेशन करेगी और आगे की कार्यवाही करेगी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा ने कहा, आजकल सोशल मीडिया पर इस प्रकार की गंदगी फैलाई जा रही है जहां किसी धर्म और समुदाय से आने वाली लड़कियों का बलात्कार करने तक की बातें खुलेआम की जा रही हैं। हमने मामले में स्वत संज्ञान लिया और उसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान की। बताया गया है कि आरोपी मानसिक रोगी है और कोर्ट ने उसे इलाज के लिए भेजा है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵