back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने मीडियाकर्मियों पर बल प्रयोग करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का दिया आदेश

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर शहर में मुहर्रम के जुलूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की रिपोटिर्ंग करते समय मीडियाकर्मियों के खिलाफ बल प्रयोग करने वाले एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, डीजीपी दिलबाग सिंह कल (मंगलवार) श्रीनगर में कुछ मीडियाकर्मियों के साथ अप्रिय व्यवहार को गंभीरता से लेते हैं। एसएसपी श्रीनगर ने दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। श्रीनगर शहर में मंगलवार को मुहर्रम के जुलूस पर अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को कवर करने वाले मीडियाकर्मियों की एक मध्यम श्रेणी के पुलिस अधिकारी ने पिटाई कर दी थी। मीडिया बिरादरी द्वारा दर्ज विरोध के अलावा, घटना के बाद पुलिस अधिकारी को कुछ मीडियाकर्मियों के खिलाफ डंडों का इस्तेमाल करने वाला वीडियो वायरल हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा की थी और उपराज्यपाल के नेतृत्व वाले प्रशासन से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो और साथ ही दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाए। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...