back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 17: विक्की जैन की मां ने समधन से पूछा ऐसा सवाल कि बिफर गईं अंकिता, बोलीं- मम्मी को बीच में मत लाओ

बिग बॉस 17 में अंकिता और विक्की जैन की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच घरवालों की फैमिली उनसे मिलने आ रही है। घर में आते की अंकिता पर सवाल उठाया हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें अंकिता और विक्की जैन की मांएं एक बार फिर बिग बॉस के घर में आई हैं। इसमें अंकिता की मां जहां दोनों को समझाती दिख रही हैं कि वो असल लाइफ से एकदम अलग दिख रहे हैं, वहीं विक्की की मां अंकिता को सवालों के घेरे में डालती दिख रही हैं।

विक्की की मां के सवाल से अंकिता लोखंडे नाराज

अंकिता की मां विक्की और अंकिता को समझाती हैं कि वो बहुत ज्यादा लड़ रहे हैं। विक्की की मां अंकिता से कहती हैं, ‘जब तुमने विक्की को लात मारी थी तो हमने तुम्हारी मम्मी को फोन करके पूछा था कि क्या वो भी तुम्हारे पापा को मारती थीं।” इस बात पर अंकिता नाराज़ हो जाती हैं, वो कहती हैं कि उनके पापा नहीं हैं और उनकी मां से उन्हें ये सब करने की ज़रूरत नहीं थी।

नॉमिनेशन टास्क में केवल दो लोग हुए सुरक्षित

वहीं इस बार के नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो भी आ गया है। इस टास्क में घरवालों को अपनी सुविधा अनुसार दूसरों को डेंजर जोन में डालना था। इस टास्क में सभी को बाउल में से उस कंटेस्टेंट की फोटो उठानी थी, जिसे वह बेघर होते देखना चाहते हैं। इस दौरान मनारा को ईशा, आयशा और विक्की ने नॉमिनेट किया। अरुण को मुनव्वर, विक्की, ईशा और आयशा ने नॉमिनेट किया।

विक्की और मनारा की दोस्ती से अंकिता हुई परेशान

मनारा चोपड़ा और विक्की आपस में हंसी मज़ाक कर रहे थे। दोनों की मस्ती देख अंकिता लोखंडे इनसिक्योर हो जाती हैं। वह मनारा के सामने ही विक्की से कहती हैं कि लगता है कि उसे साथ में घर नहीं जाना है। फिर मनारा कहती हैं कि प्लीज उन्हें माफ कर दीजिए। अंकिता और भी गुस्सा हो जाती हैं। और विक्की से कहती हैं, “वो मनारा को बोले कि,अपनी लाइन क्रॉस ना करें।” जिसके बाद अंकिता और विक्की की लड़ाई होने लगती है और फिर अंकिता कहती हैं कि उन्हें अपनी शादी के फैसले पर अफ़सोस हो रहा है अगर सोच समझ कर फैसला लेती तो ये दिन ना देखना पड़ता।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Ankita Lokhande Birthday -टीवी की संस्कारी बहू से स्टार एक्ट्रेस तक का सफर, बिग बॉस ने बदली पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने पहले ही किरदार से दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं।...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵