back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजप दुष्प्रचार कर लोगों को कर रही गुमराह : राकेश सिंघा

शिमला, 02 अप्रैल (हि.स.)। ठियोग के माकपा विधायक राकेश सिंघा व भाजपा के बीच सियासी ब्यानबाजी शुरू हो गयी है। भाजपा जिला मंडल के अध्यक्ष ने विधायक राकेश सिंघा को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असफल बताया तो राकेश सिंघा ने भाजपा जिला मंडल के अध्यक्ष के ब्यान पर पलटवार करते हुए भाजपा की बयानबाजी को बेबुनियाद बताया है। राकेश सिंघा ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा जिला मंडल के अध्यक्ष ने अपनी बयानबाजी में कहा कि ठियोग के विधायक अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे, उनका यह आरोप निराधार है। भाजपा के लोग यह साबित करना चाहते हैं कि वह काम नही कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठियोग में पूर्व के विधायकों के समय की योजनाये भी प्राथमिकता तक ही सीमित रही, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। उनकी डीपीआर तक तैयार नही हो पाई। सिंघा ने कहा कि अब वह योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर डीपीआर तैयार होने के बाद प्राइवेट कंसलटेंट के माध्यम से धरातल पर उतारा जाएगा। भाजपा केवल दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पिछले तीन वर्षों में जो भी कानून सरकार ने बनाये है वह पूरा सार्वजनिक क्षेत्रों को निजी हाथों में दिया जा रहा है। निजी स्कूलों द्वारा बसूली जा रही फीस पर सरकार ने कानून नही बनाया क्योंकि स्कूल कॉलेज जो खोले गए है यह सब पैसे बनाने के लिए खोले गए है। सिंघा ने कहा कि ल देश व प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार के अंदर क्षमता नही है कि वह वर्तमान स्थिति का आंकलन कर सके। कोरोना से मरने वालों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कही अधिक है। सरकार को कोरोना हॉस्पिटल को दूसरे हॉस्पिटल से अलग रखना चाहिए। जिससे दुसरे मरीज़ो का भी इलाज किया जा सके। लॉकडाउन जैसे निर्णय की कोई आवश्यकता नही है। अर्थवयस्था अब पटरी पर लौट रही है। कोविड की दूसरी लहर में सभी को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिये। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर पर चलेगा अवमानना का मुकदमा, अटॉर्नी जनरल ने दी अनुमति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता करने वाले वकील राकेश किशोर पर अब कड़ी कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है। चीफ जस्टिस ऑफ...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵