back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार, 24 घंटे में 47703 नए केस

दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार, 24 घंटे में 47703 नए केस नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, हालांकि संक्रमण बढ़ने के साथ ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी आई है लेकिन कोरोना की वजह से हुई मौतों के आंकड़ें में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आए कोरोना वायरस के नए मामलों और ठीक हुए मामलों के बाद एक्टिव मामलों की संख्या में 17232 की बढ़ोतरी हुई है और देश में अब कोरोनावायरस के कुल एक्टिव मामले बढ़कर 496988 हो गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो देश में अब कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1483156 हो गया है। और पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 47703 नए मामले आए हैं। मायावती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था पर साधा निशाना, गहलोत पर भी लगाए बदनीयती के आरोप कोरोना के संक्रमण की वजह से देशभर में लोगों की जान जा रही है और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 654 लोगों की जान गई है और अबतक यह वायरस देश में कुल मिलाकर 33425 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। है। देश में कोरोना के नए मामले आने का रिकॉर्ड बनने के साथ राहत की बात ये है कि अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना वायरस से 31991 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। अबतक देशभर में कुल मिलाकर 952743 लोग कोरोना वायरस से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 63.92 प्रतिशत हो गया है। कोरोना के मामलों की पहचान के लिए भारत में रिकॉर्डतोड़ टेस्टिंग हो रही है, रोजाना टेस्टिंग अब 5 लाख के ऊपर बनी हुई है, सोमवार को लगातार दूसरे दिन 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार शनिवार को देश में 5.28 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं जो एक दिन में अबतक हुए सबसे अधिक टेस्ट हैं। अबतक देश में कुल 1.73 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का आखिरी ह्यूमन ट्रायल परीक्षण होगा भारत में पांच जगह वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1.66 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 6.56 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 1.02 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 44.33 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 1.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद ब्राजील में 24.43 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं और 87 हजार से ज्यादा की जान गई है। रूस में भी 8.18 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 13 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। Thank You, Like our Facebook Page – @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...