back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छेड़खानी की शिकायत करने पर पीड़िता को किया आग के हवाले, झुलसकर हुई मौत

महोबा (यूपी), 17 अगस्त (आईएएनएस)। एक महिला द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाना उसे भारी पड़ गया। बेटे पर शिकायत दर्ज करवाने से बौखलाए आरोपी के माता-पिता ने पीड़ित महिला को जिंदा जला दिया, जिससे 30 वर्षीय महिला की मंगलवार को एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। महिला ने रविवार को मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा कि उसने अपने पड़ोसी विपिन यादव के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कुलपहाड़ थाना प्रभारी (एसएचओ) महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवक के माता-पिता अपने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने से नाराज थे। एसएचओ ने कहा, लड़की ने बाद में पुलिस को दिए बयान में कहा कि मामला दर्ज होने से नाराज आरोपी के माता-पिता ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। यादव और उनकी मां को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसएचओ ने बताया कि पिता फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵