back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारतीय हॉकी टीमें ओडिशा पहुंचीं, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान

भुवनेश्वर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक में उम्दा प्रदर्शन करने के बाद भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें मंगलवार को यहां पहुंच गईं। बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उतरने पर टीम का ढोल, सांस्कृतिक डांस और चियर्स के साथ स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से इन खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ले जाया गया। राज्य के खेल मंत्री तुषारकांति बेहेरा ने ट्वीट कर कहा, स्वागत टीम इंडिया। टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय हॉकी टीमों को भुवनेश्वर में सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है जिसका आयोजन ओडिशा सरकार करेगी। हॉकी टीमों के ओडिशा पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए सैंड कलाकार सुर्दशन पटनायक ने पुरी बीच पर एक सैंड आर्ट बनाया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक टीमों का कलिंगा स्टेडियम में आज शाम फोटो सत्र के बाद सम्मान करेंगे। मुख्यमंत्री टीमों के लिए ईनामी राशि की घोषणा भी कर सकते हैं। टोक्यो में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्षो के अंतराल के बाद कांस्य पदक जीता था जबकि महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵