back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: मीडिया के सवालों से परेशान हुए घरवाले, शो की ट्रॉफी से उठा पर्दा

बिग बॉस सीजन 18 का फिनाले वीक चल रहा है ऐसे में घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। वहीं अब शो की चमचमाती ट्रॉफी से भी पर्दा उठ गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि घर पर मीडिया आई हुई है और सदस्यों से सवाल पूछ रही है। मीडिया के पूछे सवालों का घरवालों पर काफी गहरा असर पहुंच रहा है। इसके साथ बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का नया प्रोमो सामने आया है और शो की ट्रॉफी से भी पर्दा उठ गया है।

विवियन डीसेना पर मीडिया के सवालों का वार

बिग बॉस सीजन 18 में अब प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। इस दौरान मीडिया अपने पीछे सवालों से घरवालों को परेशान करते हुए नजर आ रही है। मीडिया ने एक-एक करके सभी घरवालों को निशाना बनाया और अपने सवाल पूछना शुरू किया। मीडिया ने विवियन डीसेना को टिकट टू फिनाले छोड़ देने के कारण उनसे सवाल पूछना शुरू किया। मीडिया ने कहा कि क्या आप इस तरह ट्रॉफी भी छोड़ देंगे अगर आपको गिल्ट महसूस कराई जाएगी तो। जिसका जवाब देते हुए विवियन ने कहा, ‘मैं किस्मत पर भरोसा करता हूं वही मुझे यहां तक लेकर आई आगे जो भी होगा सही होगा।’

मीडिया ने ईशा सिंह को चुगली आंटी का दिया नाम

मीडिया ने ईशा सिंह को लेकर कई सवाल पूछना शुरू किया। ऐसे कई सवाल थे जिसका जवाब खुद ईशा सिंह के पास नहीं था। इसके साथ ही मीडिया ने उन्हें चुगली आंटी कहते हुए कहा कि आप घर के हर एक कोने में बैठकर चुगली करती हैं। इसके बाद ईशा ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘यहां मौजूद हर एक कंटेस्टेंट्स ने किसी न किसी की चुगली जरूर की है।’ 

बिग बॉस 18 की चमचमाती ट्रॉफी 

बिग बॉस 18 से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की एक झलक दिखाते हुए ट्रॉफी का पर्दाफाश किया गया है। जिसमें सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। और ग्रैंड फिनाले की डेट अनाउंस करते हुए ट्रॉफी को दिखाई जा रहा है। हालांकि अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि यह चमचमाती हुई ट्रॉफी किस सदस्य के हाथ आती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...