नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ ने जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है। स्ट्रीमिंग के पहले ही दिन इसने व्यूअरशिप के नए कीर्तिमान बनाए और रियलिटी शो फ्रैंचाइजी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। शो की लोकप्रियता ने दर्शाया है कि यह सीजन दर्शकों की पहली पसंद बनने जा रहा है।
एंडेमोलशाइन के प्रोडक्शन में बना ‘बिग बॉस सीजन 19’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च हुए सभी सीज़नों में सबसे मजबूत ओपनिंग देने वाला शो बन गया है। पहले दिन की व्यूअरशिप ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि यह साबित कर दिया कि डिजिटल दर्शकों के बीच इसकी पकड़ बेहद मजबूत है।
फिलहाल ‘बिग बॉस 19’ जबरदस्त अंदाज़ में आगे बढ़ रहा है। टीवी, संगीत और सोशल मीडिया से जुड़े 16 प्रतियोगियों ने घर के अंदर का माहौल गरमा दिया है और सभी खूब सुर्खियां बटोर रहे है। इसी बीच, फरहाना की घर में वापसी ने शो में नया ट्विस्ट जोड़ दिया है।
फरहाना भट्ट को पहले ही हफ्ते कर दिया था बाहर
‘बिग बॉस 19’ के पहले ही हफ्ते में दर्शकों को भरपूर मसाला देखने को मिला। जहां लड़ाई-झगड़े और हाईवोल्टेज ड्रामा ने शो को चर्चा में रखा, वहीं कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। घरवालों ने उन्हें पहले ही दिन बेघर कर दिया था, लेकिन बिग बॉस ने उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा था। अब फरहाना की धमाकेदार वापसी ने शो का रोमांच और बढ़ा दिया है।
फरहाना की धमाकेदार वापसी
फरहाना, जिन्हें बिग बॉस ने सीक्रेट रूम में रखा था, अब दोबारा घर में लौट आई हैं। वहां से वे लगातार घरवालों की हर चीजों पर नज़र रख रही थीं। वापसी के बाद अब फरहाना खुले तौर पर सभी कंटेस्टेंट्स से सामना कर रही हैं, जिससे शो में नए विवाद और टकराव की शुरुआत हो गई है।
बता दें कि, ‘बिग बॉस सीजन 19’ ने जियो हॉटस्टार पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत करते हुए नया इतिहास रच दिया है। यह शो प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाला रियलिटी शो बन गया है। इसके साथ ही इसने फ्रैंचाइजी के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो दर्शकों की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।





