back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 3 में शिवानी ने उठाया चाकू, कृतिका मलिक की यह बात सुनकर खोया आपा

बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर अब बस ख़त्म ही होने वाला है वही, शो में लगातार हाथापाई हो रही और अब तो शिवानी कुमारी ने चाकू तक उठा लिया हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉस ओटीटी 3 अब 5वें हफ्ते में पहुंच चुका है। शो लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब दिन-ब-दिन सदस्य भी तेजी से बाहर हो रहे हैं। वहीं, अब शो में शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई है। ये इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की कर दिया। इसके दौरान शिवानी कुमारी के हाथ में चाकू भी देखा गया। 

शिवानी और कृतिका में तकरार  



बॉस ओटीटी 3 में लगातार लड़ाई हो रही है पहले अरमान मलिक ने विशन को तप्पड़ लगाया उसके बाद साई केतन राव ने भी कुछ समय पहले लवकेश कटारिया संग हाथापाई की थी। अब शिवानी कुमारी और कृतिका मलिक देख दूसरे से लड़ते हुए धक्का-मुक्की तक कर दी। दरअसल शिवानी रसोई में थी, तभी कृतिका हाइजीन पर बात करते हुए शिवानी को हाथ धोकर खाना बनाने को बोलती हैं। कृतिका मलिक की इस बात को सुनकर शिवानी कुमारी गुस्सा आ जाता है।इस दौरान शिवानी अपना हाथ कृतिका के कंधे पर रखकर लड़ने लगती इसी दौरान कृतिका शिवानी को जोरदार धक्का दे देती हैं। लड़ाई के दौरान शिवानी के हाथ में चाकू भी होता है हालांकि बाद में लवकेश चाकू को हटाने के लिए दोनों के बीच में आ जाते हैं। 

रणवीर शौरी बनेंगे हेड ऑफ हाउस

घर चलाने के लिए बिग बॉस ने अरमान मलिक को हेड ऑफ हाउस बनाया था। जिसके बाद अब उनकी ये जिम्मेदारी खत्म हो गई है। वहीं बीते एपिसोड में देखा गया कि बिग बॉस ने सभी घर वालो को हेड ऑफ हाउस का की पावर जितने का टास्क दिया। जिसमें सभी घर वालो ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं अब रिपोर्ट के अनुसार रणवीर शौरी हेड ऑफ हाउस बन जाएंगे यानी अब घर चलाने की जिम्मेदारी रणवीर शौरी की होगी।हालांकि बिग बॉस ने पहले ही रणवीर और सना मकबूल को बाहरवाला बना दिया हैं। ऐसे में रणवीर अब हेड ऑफ हाउस बनकर इसका क्या-क्या फायदा उठाते हैं ये आगे पता चलेगा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵