नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन कई दिनों से चर्चा हो रही है। हाल में ही ऐसी खबर आई कि बिल्कुल 19 जुलाई या फिर अगस्त में आ हो सकता है। वहीं कलर्स टीवी में भी एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखकर बिग बॉस 19 नागिन सीजन 7 के फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं। दोनों ही टीवी शो के काफी फैन फॉलोइंग है। दोनों शो के आने की खबरें लगातार तेजी से सामने आ रही है। ऐसे में कलर्स टीवी का पोस्ट आना फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि नागिन के लिए है या बिग बॉस के लिए।
पोस्ट में दिखी आंख
कलर्स अपने आने वाले शो की कुछ झलकियां हमेशा अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करता है। इसके अलावा कलर्स पर आने वाले शो के प्रोमो भी पेज पर आते हैं। वहीं अब मेकर्स ने कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें आंख नजर आ रही है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा- जल्द आ रहा है (Coming Soon). क्योंकि तस्वीर और कैप्शन में कुछ भी साफ नहीं था इसलिए जिस पोस्ट को एक अनाउंसमेंट या टीजर जैसा होना था, वो लोगों के लिए कनफ्यूजन की वजह बन गई।
कनफ्यूजन में पड़े फैंस
बिग बॉस और नागिन की आने की खबरें जिस तरह चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में फैंस के लिए कंफ्यूज होना बनता है कि आखिर कौन सा शो रिलीज होने वाला है। वहीं पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, मुझे लगता है नागिन है।, दूसरे ने लिखा नागिन नहीं बिग बॉस है।, तीसरे ने लिखा, आंख देखकर लग रहा है कि ये प्रार्थना की बेटी हैं और यह नागिन का टीजर है।
इस पोस्ट का कनेक्शन बिग बॉस 19 से होने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नागिन-7 भी शुरू होने जा रहा है। लेकिन मेकर्स ने उस बारे में भी कोई अनासमेंट नहीं किया है। हालांकि जब तक मेकर्स इसका खुद खुलासा न कर दें तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।




