back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोडवेज कर्मियों को लॉक डाउन के दौरान का वेतन नहीं देने के मामले उचित कदम उठाए सरकारः हाईकोर्ट

नैनीताल, 01 अप्रैल (हि.स.)। हाइकोर्ट ने रोडवेज कर्मचारियों को लॉक डाउन के दौरान का वेतन नहीं दिए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार को इस मामले में उचित कदम उठाने को कहा है। साथ मे कोर्ट ने निगम को निर्देश दिए हैं कि निगम की वित्तीय स्थिति क्या है। कोर्ट ने इस संबंध में 7 अप्रैल तक शपथपत्र के माध्यम से कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। आज निगम व सरकार को इस संबंध में शपथपत्र पेश करना था लेकिन पेश नही करने पर कोर्ट ने 7 अप्रैल तक का और समय दिया है। सुनवाई के दौरान निगम की ओर से कहा गया कि कोरोना महामारी के चलते निगम की वित्तीय हालत गड़बड़ा गई है। इसके कारण निगम अभी तक अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नही दे पा रहा है। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि निगम ने कर्मचारियों को लॉक डाउन के दौरान का वेतन नही दिया है और न ही पूर्व कर्मचारियों को पेंशन व अन्य देयकों का भुगतान किया जा रहा है। याचिका में कहा कि सरकार परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले में भी उदासीन है जबकि यूपी परिवहन निगम के पास करोड़ों रुपये बकाया है। हिन्दुस्थान समाचार/लता नेगी

Advertisementspot_img

Also Read:

निचली अदालत से मिली राहत, अब दिल्ली हाई कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई; ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵