back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के बेस्ट स्ट्रीट फूड इन जगहों पर जाकर खाएं

Delhi ke best street food in jagho par jakar khaye

अगर आप बाहर जाकर खाना खाने के शौकीन हैं तो इस वीकेंड दिल्ली के इन बेस्ट स्ट्रीट फूड का मजा जरूर लेने के लिए निकलें। दिल्ली के ये स्ट्रीट फूड इतने लोकप्रिय हैं कि बड़े-बड़े सिलेब्रिटी भी इन जायका लेने के लिए दिल्ली आते हैं। अगर आप अभी तक इन जगहों के बारे में नहीं जानते तो आज हम आपको बताते हैं दिल्ली के वो फेमस स्ट्रीट फूड जो दिल्ली वालों के दिल में बसते हैं। तो चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं –

पराठे वाली गली –

दिल्ली में शॉपिंग और अन्य लोकप्रिय चीजों के साथ-साथ चांदनी चौक अपने स्ट्रीट फ़ूड के लिए भी बेहद फेमस है। चांदनी चौक की गलियों को अगर पराठे वाली गलियों के नाम से जाना न जाए तो ऐसा तो हो नहीं सकता। यह पर पराठों का स्वाद लोग 1872 से ले रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे पराठों का स्वाद चखने के लिए आते रहते हैं। यहां पराठों के 40 अलग-अलग प्रकार है जिन्हें तवे पर नहीं कड़ाही में बनाया जाता है।

आईएनए बाजार में दही और पनीर के शोले –

आईएनए बाजार में खाने के लिए बहुत कुछ है लेकिन आपको एक दिन दही और पनीर के शोले यहां जरूर खाने चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे हम बार-बार शोले शोले क्यों बोल रहे हैं तो आपको बता दें यहां पंडित रामशरण शर्मा की दूकान है जो कि काफी पुरानी है। शोलेएक तरह का ब्रेड रोल होता है, जिसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अब जब भी आप आईएनए आएं या वहां से गुज़रे तो शोले का स्वाद जरूर लें।

खान चाचा –

अगर आपको नॉनवेज बेहद पसंद है और नॉनवेज का स्वाद बेहद अच्छे से पता है तो एक बार खान मार्किट में खान चाचा पर नॉन वेज खाने जरूर जाएं। खान चाचा के यहां एक बार नॉन वेज खाने के बाद आप अन्य दुकानों के नॉन वेज खाना भूल जाएंगे। यहां के रोल्स, कबाब और रोटी बहुत ज्यादा फेमस हैं। अब आप ये मत सोचिये कि यहां सिर्फ नॉन वेज ही मिलता है, खान चाचा के यहां वेज के भी कई ऑप्शन हैं। लेकिन आपको यहां पर दाम थोड़े ज्यादा लग सकते हैं, लेकिन जब आप स्वाद चखेंगे तो यकीन मानिये आपको सब पैसा वस्सोल लगेगा।

चाचे दी हट्टी –

दिल्ली के नार्थ कैम्पस के पास कमला नगर में चाचे दी हट्टी है। अगर आप यहां गए हैं तो आपने अभी तक फिर कुछ नहीं खाया। एक बार आप यहां का खाना चख लेंगे तो अपना फाइव स्टार का खाना भूल जाएंगे। चाचे दी हट्टी पर वैसे छोले भठूरे मशहूर हैं। यह के भटूर आप खाएंगे तो आपको अन्य भटूरों के मुकाबले बेहद सॉफ्ट लगेंगे और छोलों की तो बात ही मत पूछिए, खाते वक़्त आप यहीं कहते रहेंगे "बई वाह".

जामा मस्जिद एरिया – 

दिल्ली के फूडी जगहों में अगर जामा मस्जिद का नाम न लिया जाए तो सब अधूरा लगता है। चिकन और मटन के शौक़ीन लोगों के लिए ये जगह बेहद फेमस है। जामा मस्जिद के पास कुछ ऐसी नॉन वेज दुकानें हैं जो काफी लजीज नॉन वेज बनाते हैं। यहां चिकन और मटन कबाब के अलावा जलेबी कीमा समोसा आदि चीजें भी मिलती हैं जिनको टेस्ट करने के बाद आप इनका स्वाद नहीं भूल पाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵