back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कद्दू का हलवा जल्दी कैसे बनाएं

kaddu ka halwa jaldi kaise banaye

बच्चे अक्सर कद्दू खाने से मना कर देते हैं। कद्दू की सब्जी देखकर उनका मुंह बन जाता है। हालांकि एक बार आप उन्हें कद्दू का हलवा जरूर टेस्ट करवाएं। इसे वह बड़े ही चाव के साथ खाएंगे।

आइए आपको बताते हैं कद्दू का हलवा जल्दी बनाने की आसान रेसिपी-

कद्दू का हलवा बनाने की सामग्री –

1.     पीला कद्दू- 500 ग्राम

2.     चीनी- आधा कप

3.     घी-तीन बड़े चम्मच

4.     दूध- आधा लीटर

5.     काजू- 4 से 5

6.     पिस्ते- 12 से 15

7.     इलायची पाउडर- स्वाद के लिए

कद्दू का हलवा बनाने की विधि –

1. कद्दू को धोकर और छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कद्दूकस से कस लें। इसके बाद एक बर्तन में दूध उबालें। गाढ़ा होने तक इसे अच्छी तरह से हिलाते रहें। वहीं दूसरी तरफ कढ़ाही में 3 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। इसमें कसा हुआ कद्दू डालें और दो तीन मिनट तक लगातार चलाते हुए अच्छी तरह भून लें।

2. भूनने के बाद इसे गैस पर ही किसी बर्तन से ढककर पकने दें। बीच बीच में इसे चेक करते रहें कि वह बर्तन में चिपककर जल तो नहीं रहा। जब कद्दू अच्छे से पक कर तैयार हो जाए तब उसमें चीनी डाल दें।

3. चीनी डाल देने के बाद कद्दू में से पानी निकलने लगता है। इसलिए चीनी डालने के बाद इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब कद्दू का रस सूख जाए तो इसमें पहले से गाढ़ा किया गया दूध मिक्स कर दीजिए।

4. इसे अच्छी तरह चलाते हुए पूरी तरह गाढ़ा हो जाने दें। फिर इसमें काजू को बारीक काटकर मिलाएं। साथ ही इलायची पाउडर डाल दें। अब कद्दू को लगातार चलाते हुए अच्छा गाढ़ा होने तक पकाएं । जब यह पूरी तरह पक जाए गैस बंद करके ऊपर से पिस्ते डाल दें। कद्दू का हलवा तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...