back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जिंक से भरपूर भोजन – Zinc foods in Hindi

विटामिन ही नहीं जिंक भी है स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी

अन्य सभी मिनरल्स की तरह जिंक भी हमारी सेहत के लिए बेहद अहम है। यह हमारे सूंघने की शक्ति को बढ़ाने के साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) को ध्यान में रखते हुए, प्रोटीन और सेहत के लिए जरूरी एनजाइम्स  को बनाने का काम करता है। 

स्वास्थ्य के लिए जिंक के फायदे – Zinc Health Benefits in Hindi

जिंक शरीर में कोशिकाओं को एक न्यूरोट्रांसमीटर (Neurotransmitter) की तरह काम करने में भी मदद करता है। जिंक की कमी से दस्त , नपुंसकता, बालों का झड़ना, आंख और त्वचा के घाव (eye and skin lesions), भूख कम लगने आदि समस्याएं हो सकती हैं। यह शारीरिक विकास की गति को भी रोक देता है। यदि किसी व्यक्ति में जिंक की कमी है तो ऐसे भोजन खाने की सलाह दी जाती हैं जिसमें जिंक भरपूर मात्रा में हो जैसे नॉन वेज, पालक आदि। आइए जानें ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिनमें जिंक भरपूर मात्रा (Sources of Zinc) में पाया जाता है। 

जिंक से भरपूर भोजन – List of Zinc rich food in Hindi

1. काजू – Cashew : 1 आउंस रोस्टेड काजू में 1.6 मिलिग्राम

शरीर को लाभ : काजू में लाभदायक वसा होती है, विटामिन-बी (फोलेट) जो कि शरीर के नए सेल बनाने में जरूरी होता है। काजू से शरीर की रोजाना की 10 फीसदी आयरन की जरूरत भी पूरी होती है।

खाने का सर्वोत्तम तरीका- काजू को बिना भूने भी खाया जा सकता है लेकिन हल्का फ्राइ कर या सलाद के ऊपर डालकर खाने से यह ज्यादा फायदेमंद होता है। 

2. चना – Chickpeas : आधे कप पके हुए चनों में 1.3 मिलीग्राम

शरीर को लाभ : चनों में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फेट के साथ ही जरूरी स्टार्च भी होता है। छोले या चने कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड शुगर को सुधारते हैं।

खाने का तरीका – छोलों या काले चने को उबालकर कच्ची सब्जियों, पालक, बीन्स और सलाद की पत्तियों के साथ मिलाकर हल्का सा भूनें और खाएं।

3. चिकन – Chicken : 3 आउंस पके हुए लाल मीट में 2.4 मिलीग्राम

शरीर को लाभ : शरीर के मसल्स मजबूत करने के साथ ही चिकन विटामिन बी-6 का भी अच्छा स्त्रोत होता है। दिमाग को सुचारू रूप से चलाने में चिकन लाभदायक है। हालांकि चिकन खाने के साथ जरूरी व्यायाम भी करना चाहिए क्योंकि इसमें काफी फैट होता है। 

खाने का तरीका – दही से बना हुआ चिकन सलाद जिसमें ग्रेवी भी हो, बेहद फायदेमंद होता है।

इनके अलावा बादाम (Almond),पालक, राजमा, ओटमील आदि भी जिंक के अच्छे स्त्रोत हैं। तरबूज के बीज, तिल और लहसून में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

बढ़ती गर्मी में बारिश से फैल रहा Viral Infection, जिसे दूर करने के लिए आहार में शामिल करे ये ड्रिक्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों में बारिश होने पर वायरल इंफेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, और आजकल वायरल इंफेक्शन तो काफी तेजी...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵